| समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। जहांगीरपुरी में दंगे के आरोपियों के अतिक्रमण को बुलडोजर से गिराने की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने कहा उत्तरी दिल्ली नगर निगम को फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि फिलहाल अतिक्रमण को गिराने की कार्रवाई को रोक देना चाहिए। नगर-निगम की कार्रवाई के खिलाफ वकीलों ने रखा पक्ष नगर-निगम की कार्रवाई के खिलाफ वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे, कपिल सिब्बल, पीवी सुरेंद्रनाथ और प्रशांत भूषण ने अदालत में पक्ष रखा। दुष्यंत दवे ने निगम की कार्रवाई को अवैध बताते हुए कहा कि अतिक्रमण को ढहाने के लिए बुलडोजर भेजने से पहले लोगों को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था। यह पूरी कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है और किसी को भी नोटिस जारी नहीं किया गया। इस पर चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की बेंच ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि दूसरे मामले के साथ ही कल इस पर सुनवाई की जाएगी। अदालत की ओर से कल सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश जारी किया जाएगा। हालांकि अदालत के आदेश के बाद भी जेसीबी से निगम की कार्रवाई जारी थी और उसने यह कहते हुए कुछ अवैध निर्माण गिरा दिए कि उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी अभी नहीं मिली है। सुबह ही 9 बुलडोजर पहुंच गए थे गौरतलब है कि जहांगीरपुरी में बुधवार को सुबह ही 9 बुलडोजर पहुंच गए थे और दंगे के आरोपियों के अतिक्रमण को गिराने की तैयारी थी। इस कार्रवाई से पहले बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। असदुद्दीन ओवैसी ने बुलडोजर वाली कार्रवाई पर टिप्पणी की इस बीच असदुद्दीन ओवैसी ने बुलडोजर वाली कार्रवाई पर टिप्पणी की है। ओवैसी ने कहा कि देश में मुस्लिमों की आबादी 20 करोड़ से ज्यादा है और यदि इस बड़ी आबादी का एक छोटा हिस्सा भी कट्टरपंथ की ओर से जाता है और जवाब में हिंसा करता है तो क्या भारत सरकार सुरक्षा की चुनौती को संभाल पाएगी? इससे पहले ओवैसी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि वह इस अहम मसले पर चुप हैं। क्या इस कायरता के लिए उन्हें दिल्ली की जनता ने वोट दिया था। |
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार