We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Global Governance News- Asia's First Bilingual News portal for Global News and UpdatesBlogभारतकेंद्र सरकारहम इंग्लैंड-भारत संबंधों के रक्षा और सुरक्षा स्तंभ को मजबूत बनाने के इच्छुक हैं: ऋषि सुनक

हम इंग्लैंड-भारत संबंधों के रक्षा और सुरक्षा स्तंभ को मजबूत बनाने के इच्छुक हैं: ऋषि सुनक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,11जनवरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुद्धवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। यह बैठक गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। रक्षा मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दोनों देशों के नेताओं के नेतृत्व में दोनों ही देशों ने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक, बहुआयामी और परस्पर लाभकारी साझेदारी में ढालने और उन्हें फिर से तैयार करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

राजनाथ सिंह ने संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, बढ़ी हुई अंतरसंचालनीयता, विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में परस्पर सैन्य संबंधों सहित, द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में हाल में हुई वृद्धि का स्मरण किया। उन्होंने प्रौद्योगिकी क्षेत्र सहित रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने में हो रहे मौजूदा प्रयासों पर जोर दिया। रक्षा मंत्री ने ऋषि सुनक को इंग्लैंड के रक्षा उद्योग के साथ हुई अपनी सकारात्मक बातचीत और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में नई सकारात्मक ऊर्जा के बारे में भी जानकारी दी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इंग्लैंड और समान विचारधारा वाले अन्य देशों को शांतिपूर्ण और स्थायी वैश्विक नियम-आधारित व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना चाहिए, जिसमें भारत के ठोस उत्थान में भागीदारी भी शामिल है, जिसे मैत्रीपूर्ण सहयोग से अधिक मजबूत, सुदृढ़ करने के साथ-साथ गति प्रदान की जा सकती है।

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21वीं सदी के मध्य तक एक विकसित देश बनने के राष्ट्रीय उद्देश्य की दिशा में 1.4 बिलियन भारतीयों के लक्ष्य का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से उल्लेखनीय परिणाम मिल रहे हैं, विकास में लगातार वृद्धि हो रही है, गरीबी में लगातार काफी कमी आई है और व्यापार अनुकूल ढांचा स्थापित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार इंग्लैंड जैसे दोस्तों को नियम आधारित विश्व व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए साझेदारी करने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री सुनक व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इंग्लैंड और भारत द्वारा मिलकर काम करने की आवश्यकता पर रक्षा मंत्री से पूरी तरह सहमत हुए। विशेष रूप से, उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि मौजूदा मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ताओं को जल्द ही एक सफल निष्कर्ष पर लाया जा सकता है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के रक्षा और सुरक्षा स्तंभ को मजबूत करने के लिए अपनी और अपनी सरकार की उत्सुकता पर भी जोर दिया, जिसमें भारतीय समकक्ष संस्थाओं के साथ मजबूत व्यापार और प्रौद्योगिकी भागीदारी के लिए सरकार का समर्थन भी शामिल है।

राजनाथ सिंह ने इस बैठक के दौरान इंग्लैंड के प्रधानमंत्री को राम दरबार की मूर्ति उपहार में दी, इस बैठक में इंगलैंड के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सर टिम बैरो भी मौजूद थे।

रक्षा मंत्री ने विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में ब्रिटेन के विदेश मंत्री लॉर्ड डेविड कैमरन के साथ भी मुलाकात की। दोनो मंत्रियों ने भारत-इंग्लैंड भागीदारी की नई गति और दिशा की प्रशंसा की, जो विभिन्न स्तरों पर व्यापक जुड़ाव का प्रतीक है।

राजनाथ सिंह ने आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण सहित लचीलापन बनाने के लिए दोनों देशों के रक्षा उद्योगों को एकीकृत करने के अपने लक्ष्य को रेखांकित किया। उन्होंने द्विपक्षीय स्टार्ट-अप स्तर की बातचीत करने के महत्व और उन संयुक्त परियोजनाओं की पहचान और विचार विमर्श पर भी जोर दिया, जिन्हें भारत और इंग्लैंड एक साथ लागू कर सकते हैं।

विदेश सचिव कैमरन ने रक्षा क्षेत्रों विशेष रूप से रक्षा औद्योगिक सहयोग के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग करने की इंग्लैंड सरकार की इच्छा को दोहराया। यह एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा इंग्लैंड नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिए समर्थन को मजबूत बनाने की आशा करता है।

इसके बाद, रक्षा मंत्री ने इंडिया हाउस, लंदन में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। इस बातचीत में भारतीय मूल के 160 से अधिक प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गजों के कुछ परिवार सदस्यों सहित कई पूर्व भारतीय सैनिक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Post

Tags