Tag: नेहा जोशी

  • भाजपा ने जारी की युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची, गौरव, बग्गा और नेहा जोशी को मिले अहम पद

    भाजपा ने जारी की युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची, गौरव, बग्गा और नेहा जोशी को मिले अहम पद

    समग्र समाचार सेवा
    नई दिल्ली, 15जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर युवा मोर्चा में कई पदाधिकारियों को नियुक्ति की है। इस नियुक्ति में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को अहम पद देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं बग्गा के अलावा गौरव गौतम, नेहा जोशी जैसे युवा नेताओं को भी अहम पदों की जिम्मेदारी मिली है। जिन पदों की सूची जारी हुई है उनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्री सहित कई पद शामिल हैं।
    युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से की।

    भाजपा की युवा मोर्चा में भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अन्य नेताओं व विधायकों को भी युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में सात उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह रोहित चहल और वैभव सिंह को भी राष्ट्रीय महामंत्री पद मिला है। पश्चिम बंगाल के विधायक अनूप कुमार साहा, महाराष्ट्र के मधुकेश्वर देसाई, बिहार के मनीष सिंह, ओडिशा के अर्पिता अपराजिता बड़जेना, महाराष्ट्र के विधायक राम सतपुते, उत्तर प्रदेश के डॉ. अभिनव प्रकाश और उत्तराखंड की नेहा जोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    इसी तरह दिल्ली के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, केरल के श्याम राज, तेलंगाना के शहजादी सैय्यद, छत्तीसगढ़ के रवि भगत, हरियाणा के गौरव गौतम, असम के अरुण ज्योति हजारिका और मणिपुर के निन्गथोंजम को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। साईं प्रसाद को कोषाध्यक्ष, विनीत त्यागी को कार्यालय प्रभारी और अमनदीप सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि कपिल परमार को सोशल मीडिया प्रभारी और वरुण झावेरी को पॉलिसी एंड रिसर्च की जिम्मेदारी मिली है।

  • उत्तराखण्ड की नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

    उत्तराखण्ड की नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

    समग्र समाचार सेवा
    देहरादून, 15 जुलाई। उत्तराखण्ड की नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत की गई है। आज नई दिल्ली में जारी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष बनाय गए है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में तीन राष्ट्रीय महामंत्री, सात मंत्री सहित पांच पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
    उल्लेखनीय है कि नेहा जोशी वर्ष 2017 से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी का दायित्व निभा रही है। वह भा0ज0पा0 की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अनेको राष्ट्रीय चैनलों में भी मजबूती से पार्टी का पक्ष रखने के लिए चर्चित रही है।
    नेहा जोशी ने पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सलाहकार के रूप में 03 वर्ष का वृहद अनुभव प्राप्त किया है। इस दौरान उन्होंने उज्जवला योजना के अन्तर्गत महिला सशक्तिीकरण में रसोई गैस उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    नेहा जोशी ने अपनी उच्च शिक्षा, वॉशिंगटन विश्वविद्यालय, अमरिका से सामाजिक कार्यो में स्नातकोत्तर की है उनकी प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून से जबकि स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है।