Live News

Live News

Global Governance News- Asia's First Bilingual News portal for Global News and UpdatesBlogभारतराज्य सरकारराष्ट्रपति ने दसाबटिया, तमांडो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के “डिवाइन लाइट हाउस” की रखी आधारशिला

राष्ट्रपति ने दसाबटिया, तमांडो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के “डिवाइन लाइट हाउस” की रखी आधारशिला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 जुलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज दसाबटिया, तमांडो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के “डिवाइन लाइट हाउस” की आधारशिला रखी और सेमिनार व सम्मेलन आयोजित करने के लिए वर्ष की थीम “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” लॉन्‍च की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिर्फ एक संगठन नहीं है, बल्कि महिलाओं द्वारा चलाया जाने वाला एक सामाजिक और आध्यात्मिक अभियान भी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि मानवता के लिए भौतिक और आध्यात्मिक विकास दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी परिवर्तन की संवाहक है और विकास के लिए परिवर्तन अपरिहार्य और आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भौतिकवादी परिवर्तन हमें खुशी दे सकते हैं लेकिन आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ध्यान और अनुशासित जीवन-शैली के माध्यम से आध्यात्मिकता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि समय-समय पर कुछ नकारात्मक विचार हमारे मन को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिरीक्षण की कमी के कारण हम नकारात्मक सोच का शिकार होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अंदर ईर्ष्या और नफरत की भावना बढ़ने लगती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाकर सकारात्मकता की ओर बढ़ना है। उन्होंने मानवता को जागरूक करने और लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए ब्रह्मकुमारी संगठन के प्रयासों की सराहना की।

Related Post

Tags