समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 5 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लखनऊ में न्यू अर्बन इंडिया थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव के मौके पर ‘प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना’ के 75000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से आवास सौंपे। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक बार फिर सीएम योगी की तारीफ की। इससे पहले अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के मौके पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि योगी की सरकार आने के बाद 9 लाख घर बना कर दिए गए हैं। शहरों में 14 लाख घर निर्माण के अलग-अलग चरणों में हैं। अब घर प्रवेश भी आन-बान के साथ हो रहा है।हाल ही में माडल टेनेंसी एक्ट राज्यों को भेजा गया है। मुझे खुशी है कि योगी सरकार ने इसे लागू कर दिया है। मकान-मालिक व किरायेदार की दिक्कतें दूर हो रही हैं। रेंटल प्रापर्टी को बल मिलेगा। रिश्ते ठीक होंगे। वर्क फ्राम होम से जो नियम बने। उससे जीवन और मध्यम वर्ग का काम आसान हुआ। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 7.5 लाख दीए का कार्यक्रम है। अयोद्या ज्यादा दिए जलाते हैं। ये नौ लाख घर दिए गए हैं, वे 18 लाख दिए जलाकर दिखाएं। दो-दो दिए जलाएं…। मेरे गरीब घरों के परिवारों में 18 लाख दिए जलेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दशकों में बड़ी इमारतें जरूर बनीं। जो श्रम से बड़ी इमारतों का निर्माण करते हैं। उनके हक में झुग्गियों का ही जीवन आता रहा है। जीवन ऐसा जहां मूल सुविधाएं भी नहीं मिलतीं। शहरी मध्यम वर्ग की परेशानियों को दूर करने के लिए हमारा प्रयास रहा है। रेरा कानून ऐसा ही एक कदम रहा। इसने पूरे हाउसिंग सेक्टर को अविश्वास और धोखाधड़ी से दूर करने में बड़ी मदद की। शहरों में अधूरे पड़े घरों को पूरा करने के लिए हजारों करोड़ का फंड भी दिया है। पहली बार घर खरीदने वालों को लाखों रुपये की मदद दी जा रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि रेडी-पटरी को बैंकों से जोड़ा जा रहा है। यूपी के सात लाख से ज्यादा पटरी दुकानदारों ने स्वनिधि लोन लिया है। मुझे खुशी है स्वनिधि योजना में टाप तीन में दो यूपी के हैं। लखनऊ में नंबर वन और दूसरे में कानपुर….। योगी सरकार की सराहना करता हूं। पहले कैसे इसका मजाक कैसे उड़ाते थे लेकिन रेडी पटरी वाले 7 करोड़ से ज्यादा बार डिजिटल लेन-देन कर चुके हैं। थोक व्यापारियों से खरीदने पर भी डिजिटल लेन देन करते हैं। हर महीने 6 लाख करोड़ से ज्यादा का डिजिटल लेन-देन हुआ है। यह बदलते हुए तकनीक अपनाते भारत को दिखाता है।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार