समग्र समाचार सेवा
पटना, 24नवंबर।
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नए सरकार का गठन हो चुका है, लेकिन एक बार फिर सत्तापक्ष और विपक्ष बिहार विधानसभा स्पीकर पद के लिए आमने-सामने हैं। एनडीए ने अपनी तरफ से भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा को स्पीकर पद के लिए मैदान में उतारा है तो वहीं उन्हें कड़ा टक्कर देने के लिए अब महागठबंधन ने राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी को उनके सामने खड़ा किया है।
बता दें कि बिहार की 17वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है और शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्पीकर पद के लिए नॉमिनेशन होना है।
महागठबंधन की बैठक में अवध बिहारी चौधरी के नाम पर फैसला लिया गया कि वो ही महागठबंधन की तरफ से स्पीकर पद के उम्मीदवार होंगे, जिसके बाद चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने तीन सेट में अपना नामांकन दाखिल किया है। पहले सेट में चौधरी के प्रस्तावक कांग्रेस के अजीत शर्मा बने हैं जबकि सीपीआईएमएल के महबूब आलम अनुमोदक बने हैं।
वहीं दूसरे सेट में सीपीआई के राम जतन सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं और सीपीएम के अजय सिंह अनुमोदक बने हैं, जबकि तीसरे सेट में आरजेडी के आलोक मेहता प्रस्तावक और आरजेडी के ही अनिल सहनी अनुमोदन बने हैं।
वहीं भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विजय सिन्हा NDA के स्पीकर उम्मीदवार बने हैं. उन्होंने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया है . विजय सिन्हा ने कहा कि हम अपनी पार्टी के और NDA के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे. हम अपने गठबंधन के फैसले के अनुसार स्पीकर के पद के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं. बिहार के विकास के लिए विपक्ष और सरकार साथ मिलकर काम करेंगे.
बता दें कि अवध बिहारी चौधरी आरजेडी के कद्दावर नेता हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सिवान विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है. अवध बिहारी चौधरी राबड़ी शासनकाल में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।
विधानसभा स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार उतारे जाने के संबंध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, ” महागठबंधन से सभी साथियों ने सिवान से जीत कर आए पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. अवध बिहारी चौधरी जी ने सभी औपचरिकता पूरी करते हुए नामांकन दर्ज कर दिया है. हमें उम्मीद है कि जीत महागठबंधन के उम्मीदवार की होगी।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार