माननीय राष्ट्रपति एवं तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर श्री रामनाथ कोविंद 10 अक्तूबर, 2019 को काम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल, नासिक रोड पर आयोजित भव्य समारोह के दौरान आर्मी एविएशन कोर को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगे। तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर द्वारा कलर्स प्रदान किया जाना आर्मी एविएशन कोर के द्वारा हाल के वर्षों में प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं की स्वीकारोक्ति है। ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ उत्कृष्टता का प्रतीक है और इसे युद्ध और शांति दोनों तरह के दौर में समर्पण और बहुमूल्य योगदान के माध्यम से अर्जित किया जाता है। आर्मी एविएशन कोर के प्रमुख महानिदेशक एवं आर्मी एविएशन के कर्नल कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल कंवल कुमार, एवीएसएम हैं। रस्मी परेड की कमान काम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल के कमांडेंट ब्रिगेडियर सरबजीत सिंह बावा भल्ला संभालेंगे। आर्मी एविएशन कोर ने अपनी शूरवीरता प्रमाणित की है और ‘तीव्र एवं सुनिश्चित’ के ध्येय वाक्य की कसौटी पर खरी उतरी है। इस कोर ने सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर कच्छ के रण तक अपनी उपस्थिति महसूस कराई है। इस समारोह में विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थित रहने की संभावना है। इस समारोह के दौरान आर्मी एविएशन हेलीकॉप्टरों द्वारा फ्लाई पास्ट भी किया जाएगा।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार