समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 जुलाई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की आज कृषि भवन, नई दिल्ली में मॉरीशस के कृषि उद्योग व खाद्य सुरक्षा मंत्री श्री मनीष गोबिन के साथ बैठक हुई। इस दौरान, इस बात पर सहमति हुई कि खाद्य सुरक्षा के मामले में दोनों देश, अन्य देशों के साथ मिलकर और मजबूती से काम करेंगे।
बैठक में केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि मॉरीशस के साथ भारत के संबंध काफी प्रगाढ़ रहे हैं और ये संबंध केवल राजनीतिक व व्यापारिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भी हैं। श्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार काफी गंभीर है और इसे आगे बढ़ाने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए गए हैं तथा भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करते हुए घरेलू के साथ ही अन्य देशों में भी आपूर्ति की है।
मॉरीशस के मंत्री श्री गोबिन ने कहा कि भारत के साथ उनका खून का रिश्ता है और लगभग साठ प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के मामले में एक अलायंस बनाने का आग्रह किया, जैसा कि सौर ऊर्जा के संबंध में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किया गया है। श्री गोबिन ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के कार्यों की तारीफ करते हुए उसके साथ एक समझौता किए जाने का अनुरोध भी किया। श्री तोमर ने भारतीय कृषि के विकास में आईसीएआर की भूमिका का उल्लेख करते हुए उससे सम्बद्ध कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), कृषि विश्वविद्यालयों तथा 100 से ज्यादा अन्य संस्थानों की जानकारी प्रदान की, साथ ही एमओयू के लिए फ्रेमवर्क तैयार करने को कहा, ताकि उस पर विचार किया जा सकें। बैठक के दौरान, श्री गोबिन ने भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को मॉरीशस की ओर से बधाई दी।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार