समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 12 मई। सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम0एस0एम0ई0 तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी की पहल पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरा फैसला लिया है। वर्तमान समय में विकराल रूप ले रही कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि पूर्व की भांति राज्य में लौट रहे प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों को उनके अनुभव/योग्यता/कौशल के अनुसार उनके निवास स्थान के नजदीक, उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल) के माध्यम से रोजगार अवसर प्रदान करने हेतु पूर्व में व्यवस्था को एक और साल (31 मार्च 2022 तक) बढ़ा दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि ‘‘वर्तमान महामारी के समय में राज्य के युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के बारे में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अत्यधित संवेदनशील तथा सक्रिय हैं। वह स्वयं इस मामले को संज्ञापित कर रहे हैं। मुझे अत्यधिक प्रसन्नता है कि कोविड महामारी के ऐसे विपरीत समय में बेरोजगारों के लिए उपनल के माध्यम से रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के विभागीय प्रस्ताव को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन एवं स्वीकृति प्रदान की गई है।’’
ज्ञात हो कि पूर्व में दिनांक 16 सितम्बर 2020 को जारी शासनादेश के माध्यम से 31 मार्च 2021 तक पंजीकृत अभ्यर्थियांे को उपनल के माध्यम से रोजगार अवसर उपलब्ध करवाए जाने की व्यवस्था की गई थी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा वर्तमान समय में कोविड19 महामारी के विकराल रुप को देखते हुए इस व्यवस्था को आगामी 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे राज्य के बेरोजगारों को ‘‘उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0’’ (उपनल) के माध्यम से उनके अनुभव/योग्यता/कौशल के अनुसार उनके निवास स्थान के नजदीक, रोजगार अवसरों का लाभ प्राप्त होगा।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार