Live News

Live News

Global Governance News- Asia's First Bilingual News portal for Global News and UpdatesBlogटिकरकेंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए डीए एरियर पर फैसला आज

केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए डीए एरियर पर फैसला आज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज होने वाली बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिल सकता है। संभव है कि इस बैठक में कर्मचारियों के रुके हुए डीए एरियर पर फैसला लिया जाए। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों को सीधे दो लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है। यह रकम एकमुश्त उनके खाते में आएगी। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शाम 3:30 बजे शुरू होगी।

18 महीनों से रुका हुआ है डीए

दअरसल, केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीनों से रुके हुए डीए को जारी करने का फैसला अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। सरकार एक ही किश्त में डीए एरियर देकर निपटाने की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त 2 लाख रुपये आ सकते हैं। लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपये से 37,000 रुपये के बीच होगा। वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर के तौर पर मिलेगा।

लंबे समय से कर्मचारी कर रहे मांग

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए साल में दो बार जनवरी से जुलाई के बीच अपडेट किया जाता है। महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके डीए का निर्धारण होता है। बता दें कि सरकारी कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को डीए दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता है। कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार अगर इस पर फैसला ले लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। कर्मचारी लंबे अरसे से डीए एरियर के अटके हुए पैसों की मांग कर रहे हैं।

Tags:
Share:

Related Post

Tags