समग्र समाचार सेवा
जालंधर, 13अक्टूबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब दौरे के दूसरे दिन कहा कि उन्हें व्यापारियों से पैसा नहीं चाहिए बल्कि वह व्यापारियों को पंजाब की उन्नति का हिस्सा बनाना चाहते हैं। जालंधर में केजरीवाल ने व्यापारियों से आप को पंजाब में एक अवसर प्रदान करने की बात करते हुए कहा कि सरकार और व्यापारियों में तालमेल बहुत जरूरी है और हम उसी तालमेल को बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकार बनने पर पुराने कानून सुधारे जाएंगे और अनावश्यक कानून रद्द किए जाएंगे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के जालंधर में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा है कि अगर ईमानदार मुख्यमंत्री होगा, ईमानदार कैबिनेट होगा तो मैं चुनौती दे सकता हूं कि नीचे का पूरा ढांचा अपने आप ठीक हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सिस्टम बनाया जाएगा जिसमें वर्तमान उद्योगों को सरकार के साथ समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी बल्कि वह इसी समय को अपने कारोबार में लगा सकेंगे। दिल्ली-जालंधर हाईवे स्थित बाठ कैसल में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की महानगर के उद्यमियों के साथ बैठक शुरू हुई। बैठक में उद्यमियों ने कई बातें अरविंद केजरवाल के सामने रखीं। साआईआइ चेयरमैन तुषार जैन ने कहा कि पंजाब में ब्यूरोक्रेटिक आतंकवाद है। जैसे ही उद्योगपति वेबसाइट पर नक्शा अपलोड करता है, उसे कोई न कोई आब्जेक्शन लगाकर रिजेक्ट कर दिया जाता है। इससे नए उद्योग को लगाने में काफी समय बर्बाद होता है। उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल कल पंजाब आए थे और कल शाम को उन्होंने विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका था।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार