समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली/ जयपुर, 14 जुलाई। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र (टीएसपी) का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार उन सभी योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है, जिनसे इस क्षेत्र के विकास को गति मिले।
श्री गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बांसवाड़ा जिले के पोटलिया गांव में कुशलगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान स्व. हुरतिंग खड़िया की मूर्ति अनावरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने का काम बड़े रूप में हाथ में लिया जाएगा। योजना में ग्राम स्तर पर बनाई गई समितियों के माध्यम से प्रदेश के गांव-ढाणी में बसे 80 लाख से ज्यादा परिवारों के घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग के माध्यम से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। आदिवासियों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के विकास के लिए हमारी सरकार ने ‘बेणेश्वर धाम विकास बोर्ड’ का गठन किया है। इसके विकास के लिए 132 करोड़ रूपए की योजना है, जिस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
श्री गहलोत ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। विशेषज्ञ इसकी तीसरी लहर की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। ऎसे में आदिवासी क्षेत्र में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में और अधिक जागरूकता लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें लगातार मास्क पहनने, परस्पर दूरी रखने तथा बार-बार हाथ धोने जैसे कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करनी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी पात्र लोगों को 5 लाख रूपए तक का इलाज कैशलेस उपलब्ध करा रही है। योजना से जुड़े सभी सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में इलाज सुविधा मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हुरतिंग खड़िया ने कुशलगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य किया। उन्होंने हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाई। उनके असामयिक निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रमीला खड़िया विधायक के रूप में जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कुशलगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखेगी। इस क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं इसके भवन, तालाब सहित अन्य विकास कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। श्री गहलोत ने इस मौके पर स्व. हुरतिंग खड़िया की मूर्ति का वर्चुअल रूप से अनावरण किया।
कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि स्व. हुरतिंग खड़िया आदिवासी क्षेत्र के सक्रिय एवं जागरूक जनप्रतिनिधि थे। उनके कार्यों के लिए कुशलगढ़ की जनता उन्हें याद रखेगी। श्री बामनिया ने कहा कि कोरोना की विषम परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री विकास योजनाओं को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए उन्होंने कई संवेदनशील फैसले किए हैं।
विधायक श्रीमती रमीला खड़िया ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र कुशलगढ़ के पिछड़े गांवों एवं ढाणियों का विकास स्व. हुरतिंग खड़िया का सपना था। सिंचाई, सड़क, बिजली-पानी सहित आधारभूत ढांचे के विकास के लिए उन्होंने प्रतिबद्धता से काम किया। श्रीमती खड़िया ने विभिन्न योजनाओं एवं बजट घोषणाओं के माध्यम से कुशलगढ़ क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।
पूर्व सांसद श्री रघुवीर मीणा, पूर्व विधायक श्री भीमा भाई डामोर तथा बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति श्री जैनेन्द्र त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बांसवाड़ा जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव टीएडी श्री शिखर अग्रवाल, उदयपुर संभागीय आयुक्त श्री राजेन्द्र भट्ट, टीएडी आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी सहित बड़ी संख्या में कुशलगढ़ एवं टीएसपी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम से जुड़े।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार