समग्र समाचार सेवा
जबलपुर, 16मई। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान आज 11 बजे मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना एवं म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम का ऑन लाइन आयोजन कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी. कक्ष में किया गया है, जिसमें सिंगल क्लिक कर डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि पहुंचाई जायेगी। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण एन.आई.सी. कक्ष के अलावा स्मार्ट सिटी कार्यालय के मिनी हॉल में भी किया जायेगा।
प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी ने उपरोक्त कार्यक्रमों के लिए उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा उपायुक्त श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, कार्यपालन यंत्री विजय वर्मा, सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन, वेदप्रकाश चौधरी, समस्त संभागीय अधिकारी संभाग क्रमांक 01 से 16, उद्यान अधिकारी सुरेन्द्र मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे आदि को भी अलग-अलग कार्यो का आवंटन कर समय के पहले सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना एवं म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा लगातार अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने की दिशा में साकारात्मक पहल की गई है, जिसके परिणाम स्वरूप आज उपरोक्त हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया जायेगा। हितलाभ वितरण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रभारी आयुक्त श्री कोरी एवं उपायुक्त श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर ने बताया कि हितग्राहियों को सिंगल क्लिक कर डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे खातों में राशि पहुंचाई जायेगी, जिसका सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव से समन्वय बनाकर कार्य संपादित करेगें।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार