समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार से पिछड़े क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर में सुधार की परियोजनाओं से विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। वे आज उत्तर कर्नाटक के यादगिरी जिले में नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर की आधुनिक सिंचाई प्रणाली के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। यह परियेाजना 4 हजार 6 सौ 99 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है और इससे यादगिरी, रायचूर और कलबुर्गी के पिछड़े क्षेत्रों में पांच लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में सिंचाई में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने सड़क तथा अनेक गांवों में पानी पहुंचाने की 10 हजार 863 करोड़ रुपये लागत की अन्य चार परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। श्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने पिछड़े क्षेत्रों को वोट बैंक माना और केवल वोटों के लिए काम किया, जबकि 2014 से सरकार पानी, बिजली और सड़क संपर्क के माध्यम से इन क्षेत्रों में विकास के काम कर रही है। जल जीवन मिशन से 11 करोड़ परिवारों तक नल का पानी पहुंचाने का काम किया गया। लंबे समय से अधूरी 99 सिंचाई परियोजनाओं में से 50 पूरी कर ली गई है। देश के पिछड़े क्षेत्रों में 100 से अधिक आकांक्षी जिलों में विकास के लिए विशेष प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से उद्योग फले-फूलेंगे, रोजगार का सृजन होगा और निवेशक पिछड़े क्षेत्रों में निवेश के लिए आगे आएंगे। छोटे किसानों के लिए भी अनेक कार्यक्रम लागू किए गए हैं। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की खरीद बढ़ाई है, नैनो यूरिया शुरू किया गया है तथा पशु पालन, मत्सय पालन और मधुमक्खी पालन जैसे कार्यक्रमों से राजस्व अर्जन की गतिविधियां चलाई जा रही हैं। किसानों को उपकरण तथा ड्रोन दिए जा रहे हैं और कार्बनिक कृषि शुरू की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद हमें अगले 25 वर्षों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने हर एक नागरिक और राज्य से अनुरोध किया कि अमृतकाल में इस संकल्प को साकार करने में आगे आएं।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार