We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Global Governance News- Asia's First Bilingual News portal for Global News and UpdatesBlogसमाजजनजातिआज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि जनजातीय समाज से सबंध रखने वाली श्रीमती द्रौपदी जी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनी हैं : श्री अर्जुन मुंडा

आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि जनजातीय समाज से सबंध रखने वाली श्रीमती द्रौपदी जी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनी हैं : श्री अर्जुन मुंडा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26 जुलाई। भारत के छह अलग-अलग राज्यों के जनजातीय नृत्य मंडलों ने भारत की 15 वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के सम्मान में नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान में एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडे भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जनजातीय कलाकारों द्वारा स्वागत गीत एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया गया। झारखंड समूह ने संथाली लोक नृत्य किया, कुंती समूह ने मुंडारी लोक नृत्य प्रस्तुत किया, उड़ीसा समूह ने आदिवासी संथाली कलश लोक नृत्य, हावड़ा, पश्चिम बंगाल समूह ने संतरी लच्छर अनेच नृत्य किया और छत्तीसगढ़ समूह ने पंथी नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कई राज्यों से आने वाले कलाकारों की उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुतियों के लिए उनकी प्रशंसा की। इसके अलावा, श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाली श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति बन गई हैं।

अपने संबोधन में महेंद्र नाथ पांडेय ने सभी कलाकारों के नृत्य प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, “जल-जमीन-जंगल की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली भारत की बेटी आज देश की राष्ट्रपति बन गई है और देश के लिए अमृत काल में यह नया इतिहास रचा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह वर्तमान सरकार की नई सोच का एक स्पष्ट संकेतक है जो एक प्रगतिशील भारत को स्वरुप दे रही है।

Related Post

Tags