समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 15जुलाई। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में पूर्व सांसद श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर राज्य में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने राज्यपाल से कहा कि राज्य में शांति बनाए रखने के लिए हत्या, ठगी, अपहरण जैसे घटनाओं को रोकने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर आपराधिक घटनाएं शराबियों द्वारा भी की जाती है। इसलिए छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करना बेहद आवश्यक है।
प्रतिनिधिमण्डल ने जांजगीर चांपा के अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीभाट ग्राम में महिला के साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी और कहा कि इस तरह की घटनाएं छत्तीसगढ़ की अस्मिता को ठेंस पहुंचाती है। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों के साथ आए बलात्कार पीड़िता के परिजनों ने इस दुष्कर्म के संबंध में उचित जांच करने एवं दोषी के विरूद्ध जल्द से जल्द सुनवाई कर कड़ी कार्यवाही करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से निराकरण करने एवं पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री अजय चन्द्राकर, सांसद सर्वश्री सुनील सोनी, सुश्री सरोज पाण्डेय, श्री अरूण साव, श्री संतोष पाण्डेय, श्रीमती गोमती साय, विधायक श्री नारायण चंदेल, श्री सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत, श्री गौरी शंकर अग्रवाल, श्री श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू, पूर्व सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार