समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 अगस्त। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे पहाड़ के सपूतों की सूची में एक नाम गजेंद्र सिंह का भी है। उत्तराखंड के चकराता से आने वाले गजेंद्र सिंह को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) में सदस्य बनाया गया है।
पिछले साल जून में गजेंद्र सिंह गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के निदेशक मार्केटिंग के पद से सेवानिवृ्त्त हुए थे। उन्हें पांच साल अथवा 65 साल का आयुसीमा तक के लिए नई जिम्मेदारी दी गई है। भारत सरकार में अंडर सेक्रेटरी राकेश मिश्रा द्वारा उनकी पीएनजीआरबी में बतौर सदस्य नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।
गजेंद्र सिंह का तेल एवं गैस सेक्टर में 35 साल का शानदार करियर रहा है। 1985 में ओएनजीसी से अपना करियर शुरू करने के बाद उन्होंने साल 1986 से 2020 तक गेल में अपनी सेवाएं दीं। यहां उन्होंने कई अग्रणी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने ईडी (गैस सोर्सिंग एंड मार्केटिंग), डायरेक्टर (मार्केटिंग) जैसे अहम पदों पर काम किया। भारत सरकार की अधिकार प्राप्त गैस पूल समिति के सदस्य रहे।
वह आईजीएल, एमएनजीएल, बीजीएल और गेल ग्लोबल सिंगापुर के चेयरमैन रहे। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से प्राकृतिक गैस को हासिल करने और उनकी मार्केटिंग करने के गेल के विजन को अमलीजामा पहनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।
गेल की पाइपलाइन क्षमता के इंफ्रास्ट्रक्चर सुगम बनाने में भी उनका रोल अहम रहा है। उन्होंने गेल को एलएनजी उद्योग में अहम खिलाड़ी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा भारत के गैस सेक्टर का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्मों पर प्रतिनिधित्व किया।
नीति, नियामक मुद्दों और भारत सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में अच्छी जानकारी होने के चलते भारत सरकार द्वारा पीएनजीआरबी के सदस्य के रूप में उनका चयन गैस क्षेत्र के लिए बुनियादी ढांचे के विकास को बड़ा बढ़ावा देगा और गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के लिए भारत में प्रतिस्पर्धी गैस बाजार बनाने में मददगार होगा।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार