समग्र समाचार सेवा
दुबई, 3जुलाई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए अपने नागरिकों के भारत और पाकिस्तान सहित 14 देशों की यात्रा पर 21 जुलाई तक प्रतिबंध लगा दिया।
UAE के विदेश मामले और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (एमओएफएआईसी) और राष्ट्रीय आपातकालीन संकट तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने घोषणा की कि उसके नागरिकों के भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया की यात्रा करने पर प्रतिबंध है।
यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के माध्यम से जारी एक बयान में कहा गया, ‘उपरोक्त देशों में संयुक्त अरब अमीरात के राजनयिक मिशन, आपातकालीन मामलों, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और पहले से अधिकृत व्यापार एवं तकनीकी प्रतिनिधियों को इस निर्णय से छूट प्राप्त है।
यूएई में गुरुवार को कोविड-19 के 1,675 नए मामले सामने आए, जबकि आठ लोगों की मौत हुई. यूएई में एक जुलाई को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 634,582 लाख थी, जबकि कुल 1,819 लोगों की मौत हो चुकी थी।
यूएई नागरिकों के लिए भी गाइडलाइन
यूएई ने यह भी कहा कि उसके नागरिकों को यात्रा के दौरान कोविड पॉजिटिव होने के मामले में सेल्फ आइसोलेट होना चाहिए. इसके साथ ही अपने मेजबान देशों द्वारा लागू सभी निर्देशों, जरूरतों और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। कोविड पॉजिटिव होने की स्थिति में यूएई नागरिकों को अपने मेजबान देशों में संयुक्त अरब अमीरात के दूतावासों को भी सूचित करना होगा।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार