समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जून। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का सबसे केंद्र होने के बाद भी यहां की वैक्सीनेश की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है। और हो भी क्यों ना..राजधानी दिल्ली में हजारों की संख्या में लोगों के पास ना रहने को घर है ना ही उनके जीविका चलाने का कोई साधन ना ही उनके पास कोई पहचान पत्र है। वे नाइट शेल्टर में सोकर अपनी रात गुजारते है।
देश की राजधानी दिल्ली में 200 नाइट शेल्टर और सड़क पर खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगी है दिल्ली में रहने वाले ये लोग या तो रिक्शा या फिर मेहनत मजदूरी या कोई सामान ढोने का काम करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। यही नहीं, इनमें कुछ तो घरों में साफ सफाई का काम भी करते हैं।
बहरहाल, दिल्ली के करीब 200 नाइट शेल्टर में 4000 लोग रहते हैं और खुले आसमान के नीचे रहने वालों की संख्या भी काफी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में करीब छह हजार लोग खुले आसमान के नीचे अपनी रात गुजारते हैं। यही नहीं, लॉकडाउन के बाद जब यह लोग काम पर लौटे तो इन्हें अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने को बोला गया, लेकिन इनके पास कोई आईडी नहीं है, तो वैक्सीन नहीं लग पा रही है और काम भी नहीं मिल पा रहा है।
दरअसल, दिल्ली में नाइट शेल्टर और खुले आसमान के नीचे रहने वालों के पास ना तो आधार कार्ड है, ना ड्राइविंग लाइसेंस, ना पैन कार्ड, ना पासपोर्ट और ना बैंक के कोई कागजात हैं। इसी वजह से इनका वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। हालांकि बेघरों के मामले को लेकर कई संस्थाएं सरकार और डीएम को पत्र लिख चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। दिल्ली सरकार अपनी एयर कंडिशनर घरों में सो रही है जबकि उसकी जनता बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि दिल्ली के शेल्टर हाउस में रहने वाले इतनी बड़ी संख्या में इन लोगों के पास आखिर कोई पहचान पत्र क्यों नहीं है। क्या दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी में ये लोग नहीं आते है??
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार