समग्र समाचार सेवा
पालघर, 13 जुलाई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में भाषा विवाद को लेकर एक प्रवासी ऑटो रिक्शा चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। विरार रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के समर्थकों ने यूपी के प्रवासी ऑटो ड्राइवर को सरेआम पीट दिया।
कुछ दिन पहले ड्राइवर और भव्येश पडोलिया नामक व्यक्ति के बीच हिंदी और मराठी भाषा को लेकर बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ड्राइवर ने तब साफ कहा था, “मैं हिंदी बोलूंगा।” इसी बात पर विवाद और बढ़ गया।
माफी मांगने पर किया मजबूर
शनिवार को समर्थकों ने ड्राइवर को पकड़ कर पहले थप्पड़ मारे और फिर उसे भव्येश पडोलिया, उनकी बहन और पूरे महाराष्ट्र से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को मजबूर किया। घटना के वायरल वीडियो में महिलाएं भी ड्राइवर को थप्पड़ मारती दिख रही हैं।
विरार शहर शिवसेना (UBT) प्रमुख उदय जाधव भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, “जो कोई भी मराठी भाषा या मराठी मानूस का अपमान करेगा, उसे शिवसेना अपने अंदाज में जवाब देगी।” जाधव ने दावा किया कि ड्राइवर ने महाराष्ट्र का अपमान किया था, इसलिए उसे सबक सिखाया गया।
पुलिस में शिकायत नहीं, जांच जारी
इतनी बड़ी घटना के बाद भी पालघर पुलिस के पास अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
भाषाई अस्मिता पर पुराना विवाद
यह घटना महाराष्ट्र में भाषा की राजनीति से जुड़ी ताजा कड़ी है। इसी महीने एक जुलाई को ठाणे में भी मनसे कार्यकर्ताओं ने एक स्ट्रीट फूड विक्रेता को मराठी में बात न करने पर थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद व्यापारियों ने विरोध मार्च निकाला था और इसे नैतिक पुलिसिंग करार दिया था।
मराठी अस्मिता को लेकर मनसे और शिवसेना समेत कई दलों ने आठ जुलाई को मीरा-भायंदर में विरोध मार्च भी निकाला था। हाल ही में राज्य सरकार के हिंदी को स्कूलों में अनिवार्य बनाने के फैसले पर भी मराठी समर्थक समूहों ने जोरदार आपत्ति जताई थी, जिसके बाद सरकार को कदम पीछे खींचना पड़ा।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार