Global Governance News- Asia's First Bilingual News portal for Global News and Updates

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

ग्वालियर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का युवा संवाद: विद्यार्थियों से चर्चा और विकास कार्यों का आगाज

समग्र समाचार सेवा

ग्वालियर,16 दिसंबर।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम में विद्यार्थियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और विभिन्न विषयों पर उनके साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “नदी जोड़ो परियोजना” की चर्चा करते हुए इसे देश और मध्य प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताया।

उन्होंने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना, जिसका अनुमानित बजट एक लाख करोड़ रुपए है, और पावर्ती-काली-सिंध-चंबल लिंक परियोजना, दोनों से ग्वालियर और शिवपुरी क्षेत्र को बड़ा लाभ होगा। इन परियोजनाओं से बुंदेलखंड के करीब साढ़े आठ लाख निवासियों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का साधन बताया। उन्होंने कहा कि लॉर्ड मैकाले द्वारा लागू शिक्षा प्रणाली के कारण विद्यार्थियों का मनोविकास बाधित रहा, लेकिन नई शिक्षा नीति ज्ञानार्जन और नवाचार को बढ़ावा देती है।

 

मुख्यमंत्री ने उज्जैन को काल गणना का केंद्र बताते हुए भारतीय खगोल विज्ञान और पंचांग परंपरा की वैज्ञानिकता को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भू-गर्भीय गतिविधियों, खगोल विज्ञान, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव और मानव जीवन पर उनके महत्व जैसे विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवाओं को प्रदेश और देश का भविष्य बताते हुए मुख्यमंत्री यादव के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास कर रहे हैं और युवाओं के लिए योजनाएं, उद्योगों को बढ़ावा और उद्यमशीलता के लिए प्रोत्साहन का माहौल तैयार कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में देखने के प्रधानमंत्री मोदी के सपने की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी इस परिवर्तन की साक्षी बनेगी। उन्होंने युवाओं से प्रेरणा लेकर महारानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे युवा स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्वालियर नगर निगम द्वारा नागरिक स्वच्छता संबंधी शिकायतों के लिए विकसित “सेवा मित्र” एप लॉन्च किया और 1202 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने युवा संवाद कार्यक्रम की गतिविधियों की जानकारी दी।

 

Related Post

Tags