समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 09अप्रैल। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सख़्त कार्यवाही करते हुए पटियाला पुलिस ने एमसीएमसी, पटियाला ( मीडिया सर्टीफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी) की सिफ़ारिशों पर प्राइम सिनेमा के मालिक/ प्रबंधकों और क्यूब सिनेमा के इंचार्ज के खि़लाफ़ केस दर्ज किया है। इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि उनके दफ़्तर को एक आर. टी. आई. कार्यकर्ता की तरफ से 6 अप्रैल को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि राज्य भर के सिनेमाघरों में पंजाब सरकार के लॉगो और मुख्यमंत्री, पंजाब की मौजूदगी वाले प्रचार वीडियो इश्तिहार के तौर पर दिखाए जा रहे हैं। इस शिकायत का तुरंत नोटिस लेते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर पटियाला (जिसके अधिकार क्षेत्र में प्राइम सिनेमा, राजपुरा पड़ता है), सचिव लोक संपर्क विभाग, पंजाब सरकार (जो पंजाब सरकार के सभी इश्तिहारों के लिए अलग- अलग एजेंसियों को रिलीज़ आर्डर जारी करते हैं) के इलावा राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों कम ज़िला चुनाव अधिकारियों से किसी भी सिनेमाघर में ऐसे सरकारी इश्तिहारों के प्रसारण की स्थिति का पता लगाने के लिए रिपोर्ट माँगी गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके बाद प्राइम सिनेमा, राजपुरा के मैनेजर परमजीत सिंह को 6 अप्रैल को आर. ओ. 113- घनौर/ ए. आर. ओ. 13- पटियाला ने नोटिस जारी किया और साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड की तरफ से उक्त सिनेमा का दौरा किया गया। सिनेमाघर में इश्तिहारों के प्रसारण से सम्बन्धित मामला होने के कारण इसको एमसीएमसी पटियाला के सामने रखा गया। एमसीएमसी पटियाला की सिफ़ारिशों के अनुसार, पटियाला पुलिस की तरफ से 8 अप्रैल को आइपीसी की धारा 188 और 177 के अंतर्गत प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों और क्यूब सिनेमा के प्रतिनिधियों/ प्रबंधक/ इंचार्ज के खि़लाफ़ आइपीसी की धारा 188 के अंतर्गत पर्चा दर्ज किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनके दफ़्तर की तरफ से भारत निर्वाचन आयोग को आगे कार्यवाही के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि बाकी 22 जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार राज्य के किसी अन्य हिस्से से ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।
Categories
- Congress
- Defense
- Elections
- Government
- International
- Judiciary
- Local Politics
- Media
- Policy
- Trending News
- अन्य
- आसियान न्यूज
- ईयू न्यूज
- कन्या
- कर्क
- कुंभ
- केंद्र सरकार
- जनजाति
- जिलो की सरकार
- जी ओ आई लिंक
- जीजीएन विशेष
- ज्योतिषी
- झारखंड
- टिकर
- टिप्पणी
- ताज़ा ख़बरें
- तुला
- दलित
- धनु
- नए अधिकारियों की नियुक्ति/स्थानांतरण
- प्रमुख ख़बरें
- प्रशासनिक न्यूज
- फिल्म
- बिहार
- ब्रिक्स न्यूज
- भविष्यवाणी
- भारत
- भारत
- भारतीय व्यापार
- मकर
- महाराष्ट्र
- महिला
- मिथुन
- मीडिया
- मीन
- मेष
- युवा
- राजनीति
- राज्य सरकार
- विचार
- विधान सभा चुनाव -2025-26
- विधि व क़ानून
- विश्लेषण
- विश्व
- विश्व लिंक
- विश्व व्यापार
- विश्व शासन
- वीडियो
- वृश्चिक
- वृषभ
- व्यक्तित्व
- समाज
- समूह -20 देश
- समूह -8
- संयुक्त राष्ट्र
- संस्कृति
- साक्षात्कार
- सार्क न्यूज
- सिंह
- स्तम्भ
- हरियाणा
- हिमालयी राज्य
Tags
Amit Shah
BJP
congress
CORONA
country
Delhi
government
inauguration
India
meeting
Modi
Narendra Modi
New Delhi
PM
pm modi
pm modi
President
Prime Minister
Rahul Gandhi
today
UNION MINISTER
Vice President
अमित शाह
आज
उद्घाटन
उपराष्ट्रपति
कांग्रेस
कोरोना
गुजरात
डॉ जितेंद्र सिंह
दिल्ली
देश
नई दिल्ली
पीएम
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी
भाजपा
भारत
मुख्यमंत्री
मोदी
राष्ट्रपति
राहुल गांधी
सरकार