Global Governance News- Asia's First Bilingual News portal for Global News and Updates

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

रक्षा मंत्री ने रोम में इटली के रक्षा उद्योग जगत के शीर्ष कारोबारियों से की भेंट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अक्टूबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी इटली यात्रा के दूसरे दिन अर्थात मंगलवार को रोम में इटली की रक्षा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और रक्षा उद्योग जगत के अन्य शीर्ष कारोबारियों से भेंट की। इस बैठक के दौरान, रक्षा मंत्री ने इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ हुई अपनी गर्मजोशी से भरी मुलाकात और कल ही संपन्न हुए रक्षा समझौते को भी याद किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के रक्षा उद्योगों को सहयोगी रवैये के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने देश में व्यापार करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अत्यधिक सुधार किये हैं। उन्होंने बताया कि भारत के रक्षा उद्योग में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से मानदंडों को आसान बनाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संबंध में दो रक्षा औद्योगिक गलियारे तैयार किये गए हैं और सरकार, भारत में रक्षा विनिर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि भारत सहयोगात्मक-विकास तथा सह-उत्पादन के लिए आकर्षक अवसर प्रदान करता है और इसका फायदा उठाकर भारतीय एवं इतालवी रक्षा उद्योगों में निहित पूरक क्षमताओं को लाभप्रद स्थिति में अनुकूलित किया जा सकता है। रक्षा मंत्री ने इटली के रक्षा उद्योग जगत के व्यवसायियों से भारतीय रक्षा निर्माताओं के साथ आपूर्ति श्रृंखला संबंधों को सशक्त बनाने तथा भारतीय रक्षा आपूर्तिकर्ताओं की समिति के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित करने का भी आग्रह किया।

इस बैठक में इटली की 24 रक्षा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर लियोनार्डो, फिनकैंटेरी, इलेक्ट्रोनिका, बेरेटा, एआईएडी, पास्क्वाली तथा कई अन्य प्रमुख इतालवी कंपनियों के प्रमुख औद्योगिक कारोबारी भी उपस्थित थे। इटली के रक्षा उद्योग जगत से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति होना एक तरह का रिकॉर्ड ही था।

राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को पहले से अधिक बेहतर बनाने के लिए इतावली रक्षा संस्थाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों का स्वागत किया और उन्हें भारत सरकार की ओर से सभी तरह के आवश्यक सहयोग एवं सहायता का आश्वासन भी दिया।

एसोसिएशन ऑफ डिफेंस इंडस्ट्रीज के महासचिव और इटली में रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधित्व के अलावा, इटली के अवर रक्षा सचिव माटेओ पेरेगो डी क्रेमनागो ने भी इस बैठक में भाग लिया।

बाद में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माटेओ पेरेगो डी क्रेमनागो और इटली में भारत की राजदूत नीना मल्होत्रा के साथ पेरुगिया प्रांत में मोंटोन का दौरा किया। वहां पर रक्षा मंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान की लड़ाई में अपना योगदान देने वाले नायक यशवंत घाडगे और अन्य भारतीय सैनिकों के लिए हाल ही में बनाए गए एक स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय सेना के 50,000 से ज्यादा सैनिकों ने इतालवी अभियान में भाग लिया था, जिनमें से 5,700 से अधिक ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। पूरे इटली के विभिन्न कब्रिस्तानों में बलिदानियों की स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। मोंटोन के मेयर, स्थानीय समुदाय, स्कूली बच्चों और मोंटोन में भारतीय समुदाय के लोगों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने भारतीय सैनिकों की स्मृतियों को सहेज कर रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। रक्षा मंत्री की यसवंत घाडगे स्मारक की यात्रा ने भारत तथा इटली के बीच के अनूठे ऐतिहासिक जुड़ाव को और भी सघन कर दिया है।

Related Post

Tags