Live News

We love to bring to life as a developer and I aim the today do this using whatever front end tools of the necessary.

Quick Contact:

Global Governance News- Asia's First Bilingual News portal for Global News and UpdatesBlogभारतकेंद्र सरकारमन की बात की 100वीं कड़ी संपन्‍न होने का उत्‍सव मनाने के लिए संस्‍कृति मंत्रालय ने 13 प्रतिष्ठित स्थानों पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो किए आयोजित 

मन की बात की 100वीं कड़ी संपन्‍न होने का उत्‍सव मनाने के लिए संस्‍कृति मंत्रालय ने 13 प्रतिष्ठित स्थानों पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो किए आयोजित 

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 01 मई। संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अग्रणी रेडियो शो, मन की बात की 100वीं कड़ी संपन्‍न होने का उत्‍सव मनाने के लिए संपूर्ण भारत में 13 विशिष्‍ठ स्‍थलों पर प्रोजेक्‍शन मैपिंग शो की एक श्रृंखला का आयोजन किया।

इस शो में आम भारतीयों की प्रेरणादायक कहानियां, सांस्कृतिक विरासत और देश की प्रगति की कथा दर्शायी गयी है।

3 अक्टूबर, 2014 को मन की बात का प्रसारण आरंभ हुआ था। तब से हर माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी और दूरदर्शन से सुबह 11 बजे इसका प्रसारण किया जाता है। यह शो प्रधानमंत्री के “शासन के प्रति समावेशी और जन-केंद्रित दृष्टिकोण की इच्‍छा और दृढ़ संकल्‍प को दर्शाता है।”

20-25 मिनट तक चलने वाला यह विशेष प्रसारण राष्ट्र-निर्माण की थीम पर आधारित और जन केन्द्रित था। प्रत्येक स्थल पर उस क्षेत्र की विरासत और ऐतिहासिक मूल्यों का चित्रण किया गया। 13 स्थलों में, नई दिल्ली में लाल किला और प्रधानमंत्री संग्रहालय, मध्य प्रदेश में ग्वालियर का किला, ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर, हैदराबाद में गोलकुंडा किला, तमिलनाडु में वेल्लोर का किला, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया, झारखंड में नवरतनगढ़ किला, जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में रामनगर किला, असम में रंग घर, लखनऊ में रेजीडेंसी भवन, गुजरात के मोढेरा में सूर्य मंदिर और राजस्थान में चित्तौड़गढ़ किला शामिल हैं।

प्रोजेक्शन मैपिंग शो नि:शुल्क हैं, इन स्‍थलों पर शाम के समय लोगों को स्‍मरणीय अनुभव प्रदान करने के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। दर्शक, मन की बात की पूर्व कडियों को भी देख सकते हैं और अपने विचार, संदेश दीवार पर साझा कर सकते हैं। दर्शक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए फोटो बूथ पर तस्वीरें भी ले सकते हैं। यह आयोजन भारत की विविधता, संस्कृति और प्रगति का वास्‍तविक उत्सव था।

Related Post

Tags